ϳԹ

ϳԹ Search
Close Button
 
 

शरीर की दुर्गन्ध से आराम पाने के लिए अपनाएँ यह अचूक घरेलू नुस्खे

क्या आप कभी पसीने की दुर्गन्ध के कारण शर्मिंदा हुए हैं? क्या आपने इस बुरी गंध से छुटकारा पाने के लिए लगभग सभी प्रकार के उत्पादों का प्रयोग कर लिया है? क्या आपको यह लगता है कि आपकी बगल की गंध आपको अन्य लोगों के सामने असहज बनाती है?

इस बुरी गंध के बैक्टीरिया को मारने के लिए आप इन घरेलू उपचारों को आजमा सकते हैं:

दुर्गंध और कालेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनी बगल में नींबू रगड़ें:

नींबू का उपयोग आपके शरीर में होने वाले जहरीले तत्वों और बैक्टीरिया को खत्म करता है क्योंकि नींबू में बिटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। इसी कारण, यह आपकी बगल के कालेपन को भी हटाता है। नींबू को काटकर कम से कम 10 मिनटों तक बगल में रगड़ें। इस प्रक्रिया को लगभग एक सप्ताह तक दोहराने से आपको फायदा होगा। अगर आपको त्वचा से सम्बंधित कोई बीमारी है या कोई घाव है, तो आप इस इस तरीके को ना अपनाएँ।

विषाक्त तत्वों को साफ करने के आयुर्वेदिक उपाय:

एक बाल्टी पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर उस पानी से नहायें। सिरका बहुत ही लाभदायक आयुर्वेदिक विषाक्त-रोधी तत्व है। यह आपकी बगल से दुर्गन्ध को दूर करता है। आप प्रतिदिन सुबह सिरका को थोड़े पानी में मिलाकर कर अपनी बगलों में इसको छिड़क भी सकते हैं। इसके पानी से रोज स्नान करना भी बदबू हटाने के लिए अच्छा रहता है।

स्नान के लिए उबले हुए नीम के पत्तों या पुदीना की पत्तियों का उपयोग करें:

उबले हुए नीम के पत्ते शरीर की दुर्गन्ध भगाने के लिए सबसे अधिक प्रभावी उपचार माने जाते हैं। आप 3-4 लीटर पानी में 10-14 नीम कि पत्तियों को उबाल कर, इसमें अपनी इच्छानुसार ठंडा पानी मिलाकर प्रतिदिन नहा सकते हैं। आपको इसका लाभ कुछ ही दिन में दिख जायेगा।

इन घरेलू उपचारों से आप अपने शरीर से आने वाली दुर्गन्ध को जड़ से खत्म कर सकते हैं और अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं।

Top Ayurveda Doctors

Social Timeline

Related Disease

Our Happy Patients

  • Sunita Malik - Knee Pain
  • Abhishek Mal - Diabetes
  • Vidit Aggarwal - Psoriasis
  • Shanti - Sleeping Disorder
  • Ranjana - Arthritis
  • Jyoti - Migraine
  • Renu Lamba - Diabetes
  • Kamla Singh - Bulging Disc
  • Rajesh Kumar - Psoriasis
  • Dhruv Dutta - Diabetes
  • Atharva - Respiratory Disease
  • Amey - Skin Problem
  • Asha - Joint Problem
  • Sanjeeta - Joint Pain
  • A B Mukherjee - Acidity
  • Deepak Sharma - Lower Back Pain
  • Vyjayanti - Pcod
  • Sunil Singh - Thyroid
  • Sarla Gupta - Post Surgery Challenges
  • Syed Masood Ahmed - Osteoarthritis & Bp

Treatment for other disease

Book Free Consultation Call Us